डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई की झांकियां बनाकर समाज में नारियों को और सशक्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के आवाहन पर इकाई डिंडोरी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्षगांठ एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगे का मान उच्च शिखर पर है, जिस तिरंगे की वजह से यूक्रेन में युद्ध के दौरान लाखों छात्र बचकर अपने देश वापस लौटे, उस तिरंगे के मान को समाज में रखने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से बताया गया कि जिस प्रकार विदेशों में भी तिरंगे का सम्मान किया गया इससे स्पष्ट होता है कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने के शिखर पर अग्रसर है साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर यात्रा में भारत में महारानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई की झांकियों के द्वारा समाज में यह संदेश दिया गया कि सशक्त नारी समृद्ध भारत कैसे बने। यात्रा शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने समापन हुआ। नगर के विभिन्न जगहों पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा एवं समाजसेवियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। यात्रा में शामिल मुख्य रुप से शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष बर्मन, मेकलसूता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बिहारी लाल द्विवेदी, विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस, पूर्व कार्यकर्ता स्कंद चौकसे, हर्षवर्धन कटारे , जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, प्रोफेसर विकास जैन, वरिष्ठ समाजसेवी सीमा बर्मन, जिला राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख शिल्पा बर्मन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धनेश बघेल, दिव्य ज्योति जिला एस एफ डी प्रमुख लक्ष्मण सिंह चंदेल, मगर मंत्री धीरेंद्र चक्रवर्ती,भाग संयोजक निदा खान, लोकेश टांडिया प्रगति सैयाम निजा खान, संध्या बघेल , प्रतिभा यादव,प्रिया बनाकर, प्रियंका सोनी काजल बर्मन ,अनुज पटेल अभय प्रधान, दीपक झारिया, सुमन प्रियांश दुबे, रवि राजपूत शोभित नेताम जतिन साहू, मधुसूदन सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88