मोदी पर भरोसे एवं राष्ट्रवाद की जीत है – सरताज मंज़िल

जबलपुर दर्पण। चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जामा मस्जिद मंडी मदार टेकरी चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया गया, भाजपा युवा नेता सरताज मंज़िल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया के चार राज्यों की ये जीत खासकर युवाओं महिलाओं और किसानों की जीत है, राष्ट्रवाद के मॉडल पर भरोसा जताते हुए इन चार राज्यों की जनता ने जात पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास को निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए फिर से भाजपा को जिताया है। सरताज मंज़िल ने उत्तरप्रदेश के मुस्लिम मतदाता की एक मिसाल देते हुए बताया के मुज़फ़्फ़रनगर में सपा महागठबंधन के नेता एक मुस्लिम भाई के घर वोट माँगने पहुँचे.. सारी जिंदगी उस मुस्लिम भाई ने मजदूरी की.. और अब वह बूढ़ा हो गया है आँखों से कम दिखाई देता है, वो घर से बाहर आया.. दुआ सलाम की.. पता चला सपा गठबंधन के नेता आये हैं.. नेता बोले मियां चचा हम लोग सायकल वाले हैं इस मोदी को हटाना है अबके जोर लगा दो.. बूढ़ा कुछ नहीं बोला बस उसने अपने घर के बाहर लगे एक पत्थर को जाकर चूमा, वहां खड़े सारे नेता खामोश हो गये.. उस बूढ़े की आँखों में आँसू थे.. हाथ जोड़कर बोला साहब मोदी को मत हटाओ मेरे जैसे करोड़ों गरीबों को अभी ऐसे पक्के मकानों की जरूरत है.. ताउम्र बरसात में रोया हूँ अपनी बेबसी पर… पहली बार सर्दियों की बरसात में अपने बरामदे में खुशी से बैठकर चाय पी है.. मोदी फरिश्ता है.. मोदी को मत हटाओ, और उस पत्थर पर लिखा था “प्रधानमंत्री आवास योजना” इस घटना से पता चलता है के उत्तरप्रदेश का पिछड़ा हुआ मुस्लिम भी इस बार भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को सार्थक कर रहा था।



