जीआईएफ में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के उपक्रम यंत्र इंडिया लिमिटेड की महत्वपूर्ण इकाई सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन फाउंड्री में सुरक्षा सप्ताह का समापन महाप्रबंधक राजीव कुमार के संरक्षण में संपन्न हुआ l मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं ओ.आई.टी.सी. टी.वी.देशमुख का स्वागत मोहम्मद जीशान कार्य प्रबंधक द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर ओ. आई.टी.सी. एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी टी.वी. देशमुख द्वारा संरक्षा सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l इन प्रतियोगिताओ में पी0सी0 गुप्ता, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक अनिल शुक्ला राजभाषा ने निर्णायक की भूमिका निभायी । संरक्षा अधिकारी विपुल मिश्रा ने कहा कि यह केवल संरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम का समापन है, ना कि संरक्षा का l इसलिए हमें सदैव निर्माणी में संरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण का सदैव ध्यान रखना है l जिससे दुर्घटनाओं को नियंत्रित रखा जा सके एवं पर्यावरण हमेशा सुरक्षित रहेl कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विपुल मिश्रा संरक्षा अधिकारी ने किया l इस अवसर पर उप महाप्रबंधक राजाराम सलके, प्रशासन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद जीशान,टोकन मंडल टोकन मंडल, गौरव कुशवाहा कार्य प्रबन्धक, कार्यसमिति सचिव राकेश दुबे सहित अन्य कार्य समिति सदस्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिती रही ने l कार्यक्रम में शपी.सी. गुप्ता, अनिल शुक्ला, आशीष शुक्ला, अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान अत्यंत ही सराहनीय रहा l



