जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। विगत दिनों विधुत मंडल के सब स्टेशन में खंभों पर पुताई के दौरान अचानक करेंट फैलने से हुए हादसे में मृतक प्रकाश पासी के परिवार के आक्रोशित सदस्यों ने शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया कुमार तिवारी के नेतृत्व में विधुत विभाग पर आरोप लगाया कि यह अधिकारी अर्जुन साहु, नरेंद्र पटेल और ठेकेदार नितिन कुमार नेमा के द्वारा बरती गई लापरवाही से यह दर्दनाक जानलेवा हादसा हुआ। जिसमें मृतक प्रकाश पासी ने बताया था कि खंभों पर करेंट है फिर भी उससे दबाव देकर यह बोलते हुए पुताई करने खंबे पर चढ़ाया कि इतना तो नार्मल करेंट रहता है इस घोर लापरवाही से एक जान चली गई और दूसरा घायल राजकुमार पंथी अस्पताल में मरणासन्न अवस्था में भर्ती है और जिन्हें देखने ना ही कोई अधिकारी आया और ना ही क्षेत्रिय विधायक या सांसद या अन्य नेता,, ऐसे दोषी दोनों अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनकी गिरफ्तारी कर ठेकेदार नितिन कुमार नेमा की एजेंसी का ठेका निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया जाए और उसके ऊपर भी हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर मृतक प्रकाश पासी की पत्नी कल्पना पासी, भाई आकाश पासी, बहन अनिता पासी बहनोई अभय पासी मां पिता सुंदर लाल पासी प्रेमवती पासी, तथा लड़की पक्ष की ओर से कालिक पासी,चंदा पासी, भाई कपिल और अंकित पासी मनोज पासी पारिवारिक सदस्य व पासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88