अपराध दर्पणखास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

दमोह भाजपा कार्यकर्ता राजेश पटेल को 150 पाव देशी शराब के साथ:भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो/भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब दुकान पर पत्थर मारकर शराब बंदी को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रही है वही दूसरी ओर दमोह भारतीय जनता पार्टी नरसिंहगढ़ मंडल के महामंत्री राजेश पटेल पिता बिहारी लाल पटेल निवासी चंपत पिपरिया उम्र 32 वर्ष से 150 पाव अवैध देशी शराब मय मोटर साइकिल के साथ आरोपी को पकड़कर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता ने अपराध दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब तस्कर भाजापा दमोह के नरसिंहगढ़ मंडल के महामंत्री पद पर आसीन है। और विडियो में आरोपी स्वयं बता रहा है की में भाजापा का कार्यकर्ता हूं। जब इस सम्बंध में भारतीय जनता पार्टी दमोह के अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी से बात की गई तो उनका कहना था मुझे इस मामले की जानकारी नही है। इस सनसनी खेज मामले से कुछ भी कहने से बचते नजर आय,अब इतना तो तय है। भाजपा ने विपक्षी पार्टी को एक नया मुद्दा दे दिया वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के पत्थर कांड से भाजपा में घमासान मंचा हुआ है। उस पर भाजापा कार्यकर्ता पर अवैध देशी शराब की तस्करी के आरोप से दमोह भाजापा में हलचल मंचना तय मना जा रहा है। देखना होगा पकड़ा गया आरोपी किस गुट का समर्थक है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके 150 पाव देशी शराब मय मोटर साइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page