जिला भाजपा किसान मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला भाजपा ने किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष की घोषणा पत्र पिछले दिनों जारी कर दी है। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत की अनुमति से जिला किसान मोर्चा डिंडोरी अध्यक्ष ने सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पत्र जारी कर दी है। इसी तरह भाजपा डिंडोरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने डिंडोरी मंडल में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार चंदेल को बनाया गया है। इसी तरह जिला भाजपा ने समनापुर, शहपुरा, करंजिया, बजाग, मेहंदवानी मंडलों में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नियुक्ति पत्र सौंपकर सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी संगठनों के हित में हमेशा कार्य करने को कहा है।



