डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
सड़क दुघर्टना में घायल युवकों को ट्रेफिक मित्रों ने पहुंचाया अस्पताल

आमने-सामने की भिड़ंत में दो मोटरसाइकिल सवार युवक हो गए थे गंभीर
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों शुक्रवार देर शाम दो मोटरसाइकिल सवार युवकों के आपने सामने की जोरदार भिड़ंत से गंभीर रूप से घायल युवकों को ट्रेफिक मित्रों ने अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि मुख्य मार्ग बुधगांव तिराहा मैं दो मोटर साईकिल की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जानकारी लगते ही स्थानीय ट्रेफिक मित्रों की मदद से गम्भीर हालत मैं युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जहां पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। घायलों को मदद के दौरान ट्रैफिक मित्र बबलू गौतम, रविंद्र गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



