स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 26 मार्च को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी के कर्मचारियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। बताया गया कि इस अवसर पर विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कार्यालय के परिसर की साफ सफाई चलाकर विभागीय ठेकेद्वारों रुचि लेकर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान की गई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की विभागीय उच्च अधिकारियों सहित लोगों ने सराहना की है।



