जल जीवन मिशन से अब हर-घर तक पहुंचेगा पानी: श्रीमती धुर्वे

जिला स्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम का टिकरिया गांव में हुआ आयोजन
डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन के माध्यम से घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा।जिले के नागरिकों को अब भीषण गर्मी में भी पानी की समस्या के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कुंआ, नदी और हेण्डपंपों में पानी के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 12 नलजल योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। जिससे घर-घर तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जा सके। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे बुधवार को ग्राम टिकरिया जनपद पंचायत समनापुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण नलजल
प्रदाय योजना लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, कार्यपालन यंत्री पीएचई शिवम सिन्हा, जयसिंह मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चोहान के संबोधन का लाईव प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थित समुदाय ने सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति धुर्वे ने कहा कि प्रदेश शासन विभिन्न योजनाएं संचालित कर हितग्राहियों को लाभांवित कर रही है। संबल योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत
हितग्राहियों के लिए पक्के आवास भवन बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के माध्यम से छूटे हुए हितग्राहियों को लाभांवित करने सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।



