स्वसहायता समूह की महिलाएं बनेंगी आत्म-निर्भर

जल जीवन मिशन योजना का अमरपुर में हुआ शुभारंभ
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर के चाँदपुर गांव में घर घर तक पानी पहुंचाने का काम करेंगी। बताया गया कि स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सरकार लगातार निरंतर प्रयास कर रही है। पिछले दिनों धूमधाम से कलश यात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण हुआ, जहां पंडित माखन शुक्ला के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया लोकार्पण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हर घर पहुंचेगा जल का सपना साकार कर रहे हैं। हर गरीबों को मकान प्रधानमंत्री आवास से साकार हो रहा है, किसान सम्मान निधि से किसानों को सम्मान मिल रहा। लाड़ली लक्ष्मी योजना बच्चियों के लिए वरदान सावित हो रही है, वहीं गरीबों को फ्री राशन गरीब कल्याण योजना से दिया जा रहा है। इसी तरह मुख्यमंत्री अन्न योजना से 1 रुपये किलो अनाज देने का काम सरकार कर रही है, महिलाओं को समूह के माध्यम से आत्म निर्भर बनाया जा रहा। पिछले 70 वर्षो में जो नही हुआ वह भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र और राज्य सरकार कर रही है। चांदपुर की स्व सहायता समूह की महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने अनुबंध पत्र भी सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं की घर घर जल पहुंचा कर आप आत्मनिर्भर बने। गांव के लोगों को स्वच्छ जल भी पहुंचाने का काम करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी आधार सिंह कुशराम, जल संसाधन विभाग इंजीनियर श्रीकांत गुप्ता अजीब का ब्लॉक समन्वयक राजेश पांडे, एसडीओ जनपद पंचायत पीके दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभांशु चंद्रोल, ग्राम पंचायत के सरपंच पंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



