जांबाज मेजर दिलीप अवस्थी को राष्ट्र रक्षक सम्मान

जबलपुर। 1965 और 1971के युद्धों में अदम्य साहस और बीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को ढेर करने बाले जांबाज मेजर श्री दिलीप अवस्थी जी को राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।नर्मदा ज्ञान मंदिर भेड़ाघाट में आयोजित सम्मान समारोह में संचालक श्री अरूण सिंह चंदेल, ब्रह्म सत्ता के संपादक डॉ एच पी तिवारी,भारत रक्षा मंच के सचिव श्री जीवेश पांडे,संगठित ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा,प्राचार्य श्रीमती सपना सिंह चंदेल, समाज सेवी श्री राम प्यासी,दामोदर विश्वकर्मा,सचिन पटेल,अंकित साहू,गोविंद विश्वकर्मा,सुमित प्यासी,सुनील रजक,सत्य नारायण चौकसे,रविकांत चौबे,सचिन दुबे,भावना गोस्वामी,सपना चौबे,राखी यादव,राजू अग्रवाल,रवीना ठाकुर,नंदिनी ठाकुर,रोशनी झरिया, हेमलता झारिया व सोनाली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।



