अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मानसिक रूप से कमजोर बालक को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मिलाया परिवार से

डायल 100 द्वारा अमरकंटक में भटकती हुई अवस्था में प्राप्त कर लाया गया था ज़िला मुख्यालय

इलाज करवाया एवं नए कपड़े एवं जुते प्रदान कर सकुशल पहुँचाया घर

अनूपपुर विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों से आज एक बिछड़ा हुआ बालक पुनः अपने परिवार से मिल सका। अमरकंटक में मानसिक रूप से कमजोर बालक की सूचना आमजनो द्वारा डायल 100 में दी गयी। पुलिस द्वारा पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक को तुरंत ज़िला मुख्यालय मेंमहिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। जहाँ पर यह पाया गया कि बच्चे को कुछ चोटें लगी हुई है। सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण मंजूषा शर्मा ने बताया कि बच्चे का ज़िला चिकित्सालय में इलाज कराया गया एवं इलाज उपरांत उसे बाल गृह में रखा गया एवं घर परिवार की जानकारी हेतु काउन्सलिंग की गयी। आउटरीच वर्कर महिला एवं बाल विकास विभाग, विकास तिवारी के सतत प्रयासों को सफलता प्राप्त हुई और 1 सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद वे बच्चे के घर का पता लगाने में कामयाब रहे। बच्चा ग्राम लीलाटोला, पुष्पराजगढ़ का निवासी है। बच्चे के परिवार से सम्पर्क कर आवश्यक जानकारियों की पुष्टि की गयी एवं सोमवार को बालक को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा द्वारा नए कपड़े एवं जूते प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ घर के लिए विदा किया गया। इस दौरान सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण मंज़ुशा शर्मा सहित सहायक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88