सपना लोधी ने 12 कक्षा बोर्ड परीक्षा मे 90% अंक अर्जित कर अपने विद्यालय के साथ माता पिता व गांव मान का बढ़ाया

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। जिले के जबेरा जनपद अभाना हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश कक्षा 10 वी और 12 वी बोर्ड के जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुए तो अभाना के हायरसेकंडरी विद्यालय के कक्षा बारहवीं मै अध्ययन छात्रा ग्राम बीजाडोगरी निवासी सपना लोधी ने 500 मे से 453 अंक पाकर 90% प्रतिशत अंक अर्जित किए इस अवसर पर सपना लोधी ने बताया कि इस उपलब्धि पर अपने गुरु जनों के साथ अपने माता पिता का आभार व्यक्त करती हू। इस परिणाम से घरवाले भी बहुत खुश है इस खुशी के अवसर पर सपना लोधी के पिता हल्के सिंह माता श्रीमति ललता बाई ने बताया मेहनत करने की बात कहते हुए बिटिया सपना लोधी को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दीया



