अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

जंगल में छात्र पर भालू ने किया हमला,पहाड़ी से गिरने पर हुई दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। काल चक्र का कोई भरोसा नहीं कब क्या हो जाये,और खुशियां कब मातम में बदल जाए ऐसा ही दुखद घटनाक्रम जबेरा के समीपी गांव कौरता से सामने आया है। एक होनहार छात्र कल हाई स्कूल के घोषित परिणाम में कक्षा दसवीं में प्रथम श्रेणी पास हुआ, छात्र का आज सुबह पहाडी से गिरने से दुखद मौत हो गयी। जबेरा थाना के ग्राम पिपरिया कोंरता निवासी पुष्पेंद्र पिता मथुरा प्रसाद राय आज सुबह पिपरिया हार की पहाडी पर गाय देखने गया था। अचानक से भालू दिखाई दिया डर से सहमे पुष्पेंद्र अपने आपको सम्भलता की इसके पहले भालू पुष्पेंद्र की ओर हमला बोलता इसके पहले पुष्पेंद्र ने जान बचाने दौड़ लगा दी दौड़ते वक्त पैर ऊंची पहाडी से फिसल गया गिरते बक्त सिर पेड से टकरा गया सिर में लगी गंभीर चोट की बजह से पुष्पेंद्र को बेहोसी की हालत में स्थानीय लोगो को मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे लेकिन डाॅक्टरों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया बता दें पुष्पेंद्र दमोह एक्सीलेंस स्कूल में दसवीं में पढता था और पढाई में काफी होनहार था,अचानक घटित हुए घटनाक्रम से काल के गाल में समा गया जिसको भी यह दुखद घटना की जानकारी लगते ही स्तब्ध हैं और पूरे गांव में मातम पसर गया है सभी की आंखें नम हो गई गमगीन माहौल में पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखवाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88