मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। जिले के अंतर्गत आने वाला विकास खंड अमरपुर के ग्राम सिंधौली मैं मामूली विवाद होने पर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है, आवेदक चंद्रप्रकाश नागेश पिता खुसी लाल जाति मेहरा निवासी मोहगांव सिधौली थाना सिटी कोतवाली डिंडोरी, के द्वारा बताया गया की खेती बाड़ी के मामूली से विवाद पर अनावेदक दुर्गा प्रसाद आर्मो पिता झाम सिंह आर्मो एवं गोपाल दास पिता दद्दू दास नागेश, इन दोनों के द्वारा आवेदक के घर में घुसकर लाठी-डंडों से बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें आवेदक चंद्रप्रकाश नागेश को गंभीर चोटें आई हैं। आवेदक का कहना है, कि जिस बबूल के पेड़ के वजह से इन दोनों लोगों ने मुझे मारा पीटा है, वह बबूल का पेड़ खेत में है, ही नहीं। गलत आरोप लगाकर के मुझे मारा पीटा गया है, साथ ही मेरी धर्मपत्नी उर्मिला बाई के साथ भी इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुये धक्का-मुक्की की गई है, गौरतलब है, कि आवेदक के द्वारा सिटी कोतवाली डिंडोरी में एफ. आई. आर .दर्ज करवा दी गई है, जिसमें मामला कायम कर थाना प्रभारी के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है।



