म प्र.केश शिल्पी मंडल के गठन की शीर्घ घोषणा करे सरकार

जबलपुर दर्पण छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाल ही में निगम मंडल अध्यक्षों को नियुक्ती की लेकिन जारी की गई सूची में नाम नहीं था। जिससे म.प्र.के केश शिल्पियों बंधुओं को लगा कि मुख्यमंत्री केश.शिल्पी मंडल का भी गठन करेंगे लेकिन गठन की सूची में नाम नहीं होने से मायुसी हुईं। भारतीय युवा सेन समाज के प्रदेश प्रभारी व म.प्र.केश शिल्पी मंडल के सदस्य दिनेश बंदेवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से केश शिल्पियों के हित में आग्रह किया है,कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में केश शिल्पी मंडल का गठन किया था लेकिन मंडल का कार्यकाल आठ महीने से भी कम समय का होने के कारण पूरे मध्यप्रदेश में केश शिल्पियों को योजनाओं का समुचित लाभ जानकारी के आभाव में नहीं मिल पाया जिसको लेकर केश शिल्पियों में काफी रोष व्याप्त ह़ै।
म.प्र.केश शिल्पी मंडल के सदस्य सागर बंदेवार ने मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया है,कि अन्य निगम मंडल की तरह केश शिल्पी मंडल की शीर्घ घोषणा करें ताकि योजनाओं का लाभ पूरे म.प्र.के केश शिल्पी बंधुओं को मिलें ताकि उनका समाजिक व आर्थिक विकास हो सके।



