जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव जी 20 अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्क्स के तहत आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन

जबलपुर दर्पण। मोटा अनाज यानी लाभ ही लाभ जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले विधि शर्मा। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव जी 20 अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्क्स के तहत आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने महिला समूहों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का ना सिर्फ निराकरण किया जाएगा बल्कि उनके उत्पादों को बाजार में अधिक से अधिक प्रमोट किया जाएगा। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोदो , कुटकी, रांगी, सांवा, कंगनी, ज्वार और बाजरा से निर्मित उत्पादों को बाजार मिल सके। और महिलाएं सुख समृद्धि की ओर बढ़ सके। उन्होंने मोटा अनाज के अनेक लाभ बताएं। विश्वविद्यालय प्रांगण में मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन समस्याएं एवं समाधान विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया। मालूम हो कि आयोजन में संपूर्ण राष्ट्रीय में श्री अन्न पर कार्य करने वाले 250 कृषि वैज्ञानिक जुटे, साथ ही कृष को हेतु मिलेट्स के प्रति आकर्षण व उत्पाद विपणन व समस्याएं व समाधान पर मंथन करने पहुंचे हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण वर्चुअल जुड़े रहे। राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कमल पटेल किसान कल्याण कृषि मंत्री, नाबार्ड के चीज जनरल मैनेजर निरुपम मल्होत्रा भारतीय एग्रो इकोनामिक रिसर्च सेंटर के जनरल सेक्रेटरी, नई दिल्ली प्रमोद चौधरी एवं विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। फूड फेस्टिवल एवं प्रदर्शनी। विश्वविद्यालय परिसर में पॉजिटिव मिलेट्स कोदो कुटकी, रागी, सावा कंगनी, ज्वार, बाजरा जैसे पोषक अनाज को आम जनमानस में जागरूकता हेतु मिलेट्स के फूड फेस्टिवल एवं प्रदर्शनी लगाई गई है जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला एवं डिंडोरी के प्रमुख फसल मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन कर एवं बने हुए उत्पाद भी प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन में फूड फेस्टिवल एवं प्रदर्शनी का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।