जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
एकलव्य स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। अंतर शालेय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जिसमें की बालक बालिका 14,17,19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने इस शतरंज कंपटीशन प्रतियोगिता में भाग लिया, कार्यक्रम के संयोजक रामकिशोर सोनी जी ने बताया कि यह आयोजन एकलव्य स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पाटन बायपास रोड, रगवा में आयोजित किया गया, जिसमें की जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, इस प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे, स्कूल में खेलकूद की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है और बच्चों में उत्साह बढ़ता है ऐसी प्रतियोगिताएं स्कूल में समय-समय पर होती रहनी चाहिए ।



