मेडिकल हॉस्पिटल में किया 700 मरीजों को खाद्य सामग्री का वितरण

जबलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ने सेवा से बदले जीवन के तहत मंगलवार को महत्त्वपूर्ण कार्य किया ।
चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज जबलपुर डीन डॉक्टर पीके कसार, अधीक्षक डॉक्टर राजेश तिवारी, डॉक्टर अव्यक्त अग्रवाल, डॉक्टर विकेश अग्रवाल, डॉक्टर एन एल अग्रवाल, डॉक्टर कविता सिंग, डॉक्टर एच एस वर्मा, डॉक्टर परवेज़ सिद्धकी सभी विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर
बच्चा वार्ड और अन्य वार्डो के मरीजों को लगभग 700 मरीजों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया । रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनु शरत तिवारी ने बताया कि रोटरी का उद्देश्य है सेवा से बदले जीवन और इसके लिए हमे जब भी जहां पर भी जाकर सेवा करना हो पूरे सेवा भाव से व्यक्ति का जीवन बेहतर बना सकें उसके लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे आज जब बच्चा वार्ड में खाद्य सामग्री का वितरण हुआ वहां के मरीज और परिजन दोनों ही बड़े भावुक हो गए । इस जगह आकर मदद कर लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भरें ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर सचिव डॉक्टर जतिन धीरावानी, कोषाध्यक्ष नितिन पालीवाल, बलदीप मैनी, एन के श्रीवास्तव, डॉक्टर नेहा तिवारी, सरलाधर, हिमांशु पचौरी, रोहन कोहली, रमेश जैन, महेन्द्र पाहवा, आशीष मिश्रा, सौरभ कश्यप, लक्की तिवारी का अतुलनीय योगदान रहा ।



