महाआरती के साथ सावान महोत्सव का आगाज

जबलपुर दर्पण। स्वयं भू सिद्धपीठ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आज दिनांक को नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी के द्वारा सावान के प्रथम दिवस पर महाआरती की गई एवम श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाए जाने वाले सावान महोत्सव का गणेश श्रृंगार के साथ आरंभ किया।।मंदिर समिति के सदस्यो के द्वारा पूज्य महाराज जी का पूजन अर्चन कर आशिर्वाद प्राप्त किया एवम सावान महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो भगवान गुप्तेश्वर महादेव जी से प्रार्थना की।।
श्री गुप्तेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज जी द्वारा बताया गया की इस वर्ष 2 माह का सावान महोत्सव मनाया जायेगा जिसमे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में नित्य प्रतिदिन नए नए रूपों में भगवान गुप्तेश्वर महादेव को सजाया जाएगा इस वर्ष शहर के गणमान्य नागरिकों को महाआरती में आमंत्रित किया गया है ।।
समिति के सदस्यो ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया आपनी मनोकामना की पूर्ति की प्राचीन मंदिर में विराजित रामेश्वरम के उपलिंग गुप्तेश्वर महादेव जी के दर्शन करने मंदिर में उपस्थित हो।।।
इस अवसर पर गुप्तेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष एड राजेश तिवारी जी,बसंत मिश्रा जी,कमलेश अग्रवाल जी, एड रॉबिंस रावत,कमलेश जयसवाल,राजेंद्र त्रिपाठी, रश्मि सिंह ,सुषमा केसरवानी ,सार्थक परिहार,संगीता परिहार जी,ऋषभ मिश्रा जी,मीना पटेल जी,अनेकों सदस्य उपस्थित रहे है।



