Uncategorised

कटनी महापौर के खिलाफ गूंजे “इस्तीफा दो-इस्तीफा दो” के नारे

कटनी कटनी शहर की वैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, महिला कॉलेज की सुरक्षा समस्या, सीवर प्रोजेक्ट की अव्यवस्था, नगर निगम में भ्रष्टाचार एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़े के संबंध में।

ज्ञापन मे बताया गया की सविनय निवेदन है कि कटनी शहर की जनता आज भी उन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जो किसी भी नागरिक का बुनियादी अधिकार हैं।
जनता ने अपने खून-पसीने की कमाई से घर बनाए, टैक्स दिया, बिल चुकाए लेकिन बदले में उन्हें मिला है टूटी सड़कों, गंदी नालियों और अव्यवस्थित व्यवस्था का बोझ।

  1. वैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव –
    कटनी नगर की अधिकांश वैध कॉलोनियाँ आज भी सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। शिवजी नगर, बल्लभ नगर, बालाजी नगर, रचना नगर, कुशवाह नगर, अहमद नगर, राम नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़कें, नालियाँ और पेयजल आपूर्ति नही है। इन इलाकों के नागरिक वर्षों से नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, परंतु अब केवल आश्वासन ही मिला है।
  2. बिजली विभाग की लापरवाही
    उपरोक्त कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक आज भी टेम्परेरी (ज्ब्) कनेक्शन के सहारे बिजली उपयोग करने को मजबूर हैं। बिजली विभाग वर्षों से स्थायी (परमानेंट) कनेक्शन देने से टालमटोल कर रहा है। इससे न केवल जनता परेशान है, बल्कि विभाग की मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।

हमारी माँग है किः
सभी वैध कॉलोनियों को शीघ्र परमानेंट बिजली कनेक्शन दिए जाएँ। बिजली विभाग की लापरवाही की जाँच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।

  1. महिला कॉलेज की असुरक्षित स्थिति
    कटनी का महिला कॉलेज शहर से दूर एकांत क्षेत्र में स्थित है। वर्षों से वहाँ तक पक्की सड़क नहीं बनी है, न ही स्ट्रीट लाइटें या सुरक्षा व्यवस्था है। प्रतिदिन बेटियाँ असुरक्षित माहौल में कॉलेज आने-जाने को मजबूर हैं।
    हमारी माँग है किः
    महिला कॉलेज तक शीघ्र पक्का मार्ग, स्ट्रीट लाइट एवं पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए।
  2. सीवर प्रोजेक्ट की अव्यवस्था-
    कटनी का सीवर प्रोजेक्ट जनता के लिए राहत नहीं, बल्कि मुसीबत बन गया है। गलियाँ खुदी पड़ी हैं, सड़कें टूट चुकी हैं, और सीवर का गंदा पानी घरों के सामने भर रहा है। टेंडर की अवधि समाप्त होने के बावजूद ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

2
हमारी माँग है किः
सीवर प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय जाँच कर दोषी ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

  1. नगर निगम में भ्रष्टाचार और पक्षपात –
    नगर निगम के ईमानदार कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला, जबकि सत्ता से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना काम के नियमित वेतन दिया जा रहा है।
    यह भ्रष्टाचार जनता के साथ विश्वासघात है।

हमारी माँग है किः
लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जाँच कराई जाए।
.
6 महापौर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा –
वर्तमान महापौर द्वारा अपने छळव् के माध्यम से करोड़ों की शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा किया गया है। जहाँ गरीबों के मकानों पर बुलडोज़र चलता है, वहाँ सत्ता से जुड़े लोगों के अवैध कब्ज़ों पर प्रशासन मौन है।
हमारी माँग है किः
महापौर के छळव् द्वारा कब्जाई भूमि को तत्काल मुक्त कराया जाए एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जावे।

  1. मेडिकल कॉलेज का मुद्दा –
    कटनी को शासकीय मेडिकल कॉलेज देने की घोषणा जनता के साथ किया गया वादा था।
    अब उसे च्च्च् मॉडल में देने का निर्णय जनता के साथ छल है।
    हमारी माँग है किः

कटनी में पूर्णतः शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए।
महोदय,
कटनी की जनता अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकती। हम आपसे निवेदन करते हैं कि उपरोक्त माँगों पर शीघ्र कार्यवाही कर शहर को राहत प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88