नई दिल्ली

रिलेशन बनाने से मना करने पर दोस्त ने की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। आंबेडकर नगर में रहने वाले योगेंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) को समलैंगिक संबंध (गे रिलेशन) बनाने से मना करने पर उसके दोस्त ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मामले को उलझाने के लिए पांच दिनों तक योगेंद्र के परिवारवालों को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगता रहा। तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, जिसकी पहचान न्यू अशोक नगर निवासी शशांक सिंह (27) के तौर पर हुई है। हत्या में इस्तेमाल कार और पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने अपने बयान में यह कहा है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन किससे सेक्सुअल फेवर मांग रहा था।

साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि 9 जुलाई को योगेंद्र नौकरी की तलाश में घर से निकला था। लेकिन, जब रात को भी नहीं लौटा तो अगले दिन 10 जुलाई को परिजनों ने आंबेडकर नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसी बीच 14 जुलाई को परिजनों के पास 20 लाख की फिरौती का फोन आया। बातचीत कर फिरौती की रकम 15 लाख में तय भी हो गई। आरोपी ने 16 जुलाई को फिर फोन कर कहा कि रुपये भेजो। इस बार परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88