जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाराजपुर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा में भक्तों को अपनी वाणी से लाभान्वित किया।

जबलपुर दर्पण । पनागर विधानसभा के महाराजपुर सुभाष नगर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आज आठवें दिन बगुलामुखी पीठ के प्रमुख ब्रम्हचारी चैतन्यानंद जी महाराज, ब्रम्हचारी डॉ इंदुभवानंद जी, पूज्य राजेन्द्र शास्त्री जी, और यज्ञाचार्य नर्मदा प्रसाद शर्मा जी शामिल हुए और शास्त्री जी ने बताया की जब भी मनुष्य अच्छे कार्य करते हैं तो उसमे अनेक प्रकार की बाधाएं आती हैं, उसी प्रकार यहां हो रहे यज्ञ और देवी भागवत कथा में लगातर बारिश और तूफान के आने से बाधाएं आईं हैं।ब्रम्हचारी चैतन्यानद जी ने मां बगुलामुखी के विभिन्न रूप और चमत्कार के बारे में बताया, की देवी की उपासना सच्चे मन से करने पर मां समस्त मनोकामना पूरी करते हैं, साथ ही अयोजन समिति को बधाई दी की कठिन परिस्थिति में भी महायज्ञ और कथा में कोई बाधा नहीं आई, और लगातार निर्विधन कार्यक्रम हो रहे हैं।ब्रम्हचारी डॉ. इंदुभवानंद जी के अपनी कथा में बताया की ये जीवन परमात्मा का सबसे अमूल्य उपहार है इसलिए मनुष्य को कभी आत्महत्या नहीं करनी चाहिए ,आगे बताया की गीता में लिखा है जिस चीज का स्मरण करके आप प्राण छोड़ेंगे मरने के समय आप जिसके बारे में सोचेंगे अगले जन्म में उसी रूप में आपका जन्म होगा इसलिए आप सदैव भगवान का स्मरण करते रहें, क्योंकि इस जीवन का कोई निश्चित समय नहीं है क्या पता कब किसकी मृत्यु आ जाए। आगे महाराज जी ने बताया की जो व्यक्ती अभी सुख भोग रहा है उसका पुण्य नस्ट हो रहा है और जो व्यक्ति अभी दुख भोग रहा है उसके पाप नस्ट हो रहे हैं। मां भगवती सबके पाप और पुण्य का हिसाब रखती हैं।अयोजन समिति के समस्त जन ने आज सपत्नी यज्ञशाला में मां भगवती का 1001 गुलाब के फूलों से पूजन अर्चन किया और पुण्य लाभ लिया।कार्यक्रम में सम्मति सैनी, भारत सिंह यादव, नित्यनिरंजन खंपरिया, मुकेश सोनी, मनीष पटेल, विनोद श्रीवास्तव, विवेक पटेल, दिनेश सोनी, विक्रांत सैनी, विशन सिंह ठाकुर, राजीव सिंह, सुरेंद्र गिरी, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मी शुक्ला, अमरीस दुबे, संतकुमार पटेल, सूर्यकांत तिवारी, अमित मिश्रा, संजय गुप्ता, राजेंद सिंह राजपूत, धीरज दुबे, अधिवक्ता विनोद मिश्रा, सुरेन्द्र यादव टिम्मी शर्मा, रामू, श्यामू, सतीश उपाध्यय, राकेश मेहता, राजकुमार ममता जायसवाल, भूपेंद्र दुबे, सतेंद्र पटेल, तुलसीताम कुशवाहा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र गिरी, रिंकू तिवारी, मुकेश पटेल, पवन सोनी, राजेंद्र पटेल बरोदा, उत्तम दास बैरागी आदि ने व्यास पीठ का पूजन किया। आयोजन समिति ने समस्त छेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88