नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन।

गाडरवारा। विगत दिवस नगर के पत्रकारों ने अपने पत्रकार सदस्य रमाकांत कौरव के खिलाफ जिला खनिज अधिकारी द्वारा झूठी रिपोर्ट कर मामला दर्ज कराए जाने के विरोध में करेली के पत्रकारों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के नाम तहसीलदार व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मामला वापस लिया जावे एवं जिला खनिज अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की जावे। ज्ञापन की प्रति गृह मंत्री, खनिज मंत्री मप्र शासन भोपाल को भी प्रेषित की गई है जिसमें उल्लेखित किया है कि मीड़िया लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है, जिसे खबर करने का अधिकार है अवैध उत्खनन के विरुद्ध एनजीटी के निर्देश पर गठित जांच दल अवैध उत्खनन मौका जांच कर रहा है, सोमवार 21 जून 21 को नर्मदा नदी की घाटपिपरिया रेत खदान में जांच कर रहे दल की कवरेज करने पत्रकार गये थे। गृह मंत्रालय मप्र.शासन के स्पष्ट आदेश है कि पत्रकार पर कोई भी प्रकरण दर्ज करने के पहले शिकायत की जांच की जावे, इसके उलट शासन के आदेश को दरकिनार करते हुए सुआतला पुलिस द्वारा खनिज अधिकारी नरसिंहपुर की शिकायत पर पत्रकार रमाकांत कौरव पर मामला दर्ज कर लिया गया है जो गृह मंत्रालय के आदेश का उल्लंघन है।
नरसिंहपुर जिले की नदियों में पर्यावरण मंजूरी की शर्तों का उल्लंघन करते हुए हो रहे अवैध उत्खनन के विरुद्ध करेली निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत कौरव ने एनजीटी न्यायालय में याचिका दायर की है। एनजीटी के निर्देश पर गठित जांच दल अवैध उत्खनन मौका जांच कर रहा है।
खबर कवर पर माननीय एनजीटी न्यायालय ने कोई रोक नहीं लगाई है अपनी पोल ना खुल जावे इस कारण जिला खनिज अधिकारी ओपी बघेल द्वारा वहीं तट पर मौजूद पत्रकार एवं याचिकाकर्ता रमाकांत कौरव को डराते धमकाते हुए वहां से बाहर जाने का दबाव बनाया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है उक्त घटनाक्रम को लेकर रमाकांत कौरव द्वारा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत हेतु आवेदन भी दिया था लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
न्यूज कवरेज करना पत्रकार का धर्म एवं अधिकार है जिससे उसे रोकना एवं दुर्भावना वश झूठा मामला बनाया जाना प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और उसके अधिकारों पर कुठाराघात है। अतः नरसिंहपुर जिला खनिज अधिकारी ओ.पी. बघेल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जावे साथ ही पत्रकार रमाकांत कौरव पर बनाया गया झूठा मामला वापस लिया जावे। इस अवसर पर समस्त पत्रकार बन्धु उपस्तिथि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88