राधा कृष्ण रूपी स्पेशल बच्चों ने मोहा मन

जबलपुर दर्पण। भगवान श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव समारोह के अंतर्गत नगर में जहां धार्मिक आयोजनों की धूम रही वहीं लीक से हटकर मानसिक रूप से दिव्यांग स्पेशल बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया।सनराइज एकेडमी फॉर स्पेशल नीड चिल्ड्रन गोरखपुर में इन बच्चों के लिए खास कार्यक्रम रखा गया।जिसमें 21 स्पेशल बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी के मुख्यातिथ्य और सुश्री विनीता पगारे के संयोजकत्व में संपन्न समारोह में विकलांग विकास संघ के अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी, दिव्यांगसेवी विनोद कुलस्ते,गीता कुशवाहा,पूनम खोत,आरोही शर्मा,आस्था तिवारी,वर्षा मिश्रा,सीमा समतानी,रूबी जैन व एन नीला जार्ज सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अविभावक उपस्थित थे।



