जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय इंजीनियरिंग महाविधालय में 200 करोड़ की लागत से बनेगा ग्लोबल स्किल पार्क

जबलपुर दर्पण। केंट क्षेत्र में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए प्रवासी विधायक श्री प्रवीण दरेकर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की दृष्टि से केंट विधानसभा में सत्ता और संगठन का अच्छा समन्वय है और इसका लाभ आने वाले चुनावो में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा 7 दिनों के प्रवास पर हमे विधानसभा में भेजा गया है और इस दौरान विधानसभा के चारो मंडलो शिवाजी, वीर सावरकर, अटल बिहारी वाजपेयी एवँ भगत सिंह में प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के प्रमुख व्यपारियो, सामजिक जनो, सन्तो से भेंट की।

उन्होंने कहा केंट विधानसभा भाजपा का मजबूत गढ़ है और यहाँ के विधायक श्री अशोक रोहाणी ने अपने पिताजी स्व ईश्वर दास रोहाणी जी के संकल्प को पूरा करने पूरा प्रयास किया है जिससे यहां की जनता में उनकी छवि अच्छी बनी है।पत्रकार वार्ता में केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा केंट विधानसभा के साथ ही जबलपुर के लिए प्रसन्नता की बात है विगत दिनों मैंने मुख्यमंत्री जी से जबलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने का अनुरोध किया था और प्रसन्नता की बात है उसकी स्वीकृति का पत्र प्राचार्य के पास पहुँच गया है और 200 करोड़ की लागत से यहां ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा जिसके बनने के बाद जबलपुर के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदीप माइकल कपूर, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, रवि शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88