मंडला रोटरी ने किया “स्ट्रीट वेंडरो” को छाता वितर

“छाता वितरण” कार्यक्रम के दुतीय चरण में स्ट्रीट वेंडरो को रोटरी क्लब मण्डला मेंकल द्वारा किया गया छाता वितरण
मण्डला-रोटरी क्लब मण्डला मेंकल द्वारा मानव सेवा हेतु स्ट्रीट वेंडरो को “छाता वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया ,रोटरी क्लब मण्डला मेंकल द्वारा कोरोना जागरूकता लिखे हुए छाते दिए गए कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रोटेरियन संजय तिवारी ने बताया गया की हमारे शहर के फल वाले, सब्जी वाले और भी छोटे फुटकर व्यापारी जो सडको के किनारे दुकान लगाकर अपनी रोज़ी चलते है उन्हें धूप व बारिश में परेशानी न हो इस उद्देश से रोटरी क्लब मंडला मेकल द्वारा स्ट्रीट वेंडरो को छाता वितरण किया जा रहा है , रोटरी क्लब मण्डला मेंकल के अध्यक्ष डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया ने बताया की रोटरी क्लब मंडला 2021-22 कार्यकाल के आरंभ में वृक्षारोपण के पश्चात गरीब व जरुरतमंदों को बहुपयोगी छाता वितरण कार्यक्रम के पहले चरण में जिला चिकित्सालय मंडला के दिव्यांग शिविर के दौरान छाता वितरण का कार्यक्रम सचिव रोटेरियन डॉक्टर सुनील यादव के विशेष सहयोग से किया गया । जिस पर जागरूकता संदेश ” दो गज दूरी , मास्क, वैक्सीन भी जरुरी ” अंकित है । आयोजन के दुसरे चरण में स्ट्रीट वेंडरो को छाता वितरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से बूट पॉलिश , फल विक्रेता , फुटकर सब्जी विक्रेता , एवं अन्य सड़क किनारे ख्लुली दुकान लगाने वालो को छाते वितरित किये गए , कार्क्रम के दोरान 50 छाते स्ट्रीट वेंडरो को विरित किये गए .
ये रहे उपस्थित :
इस छाता वितरण कार्यक्रम के दोरान रोटरी क्लब मण्डला मेंकल के अध्यक्ष डॉक्टर विजेंद्र चौरसिया . सचिव डॉक्टर सुनील यादव , संजय तिवारी, अशोक कुकरेजा , सुदीप चौरसिया , आदि मोजूद रहे .



