सिहोरा दर्पण

आरती मंडलोई को विदाई, वही कई पुलिसकर्मियों के आंखों में छलके आंसू

जबलपुर दर्पण। सरकारी नौकरी के दौरान ऐसे वाकये बिरले ही नजर आते हैं जब अफसर आम जनता के दिलों में अपनी गहरी जगह बना लेते है। कुछ ऐसा ही नजारा विगत दिवस पुलिस चौंकी बघराजी में देखने को मिला। यहां पदस्थ चौंकी प्रभारी आरती मंडलोई का स्थानांतरण जिले के बरेला थाने में हुआ तो उन्हें विदाई देने के लिए बघराजी एवं आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान लोगों ने स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई, वहीं पुलिस कर्मियों ने चौकी प्रभारी आरती मंडलोई का पुष्पगुच्छ, फूल माला, माल्यार्पण स्मृति चिन्ह देकर विदाई की गई।

संबोधन में भावुक हो गए वक्ता लगभाग तीन वर्षौं से बघराजी पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में बेहतर कार्य करते आ रही आरती मंडलोई के स्थानांतरण पर पुलिस कर्मचारियों एवं नगर के लोगों ने समारोह मैं सम्मान पूर्वक विदाई दी। उनका थाना बरेला तबादला हुआ है। विदाई समारोह पर पहुंचे सम्मानित लोगों ने चौकी प्रभारी आरती मंडलोई की बेहतर कार्यशैली व उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया। आरती मंडलोई द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, कड़ी मेहनत व लगन के साथ किये गये सराहनीय कार्यों का जिक्र करते हुए उनके प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि पुलिस कर्मचारियों को आरती के कार्यों से प्रेरणा लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88