खेतों में आग लगने से 25 एकड़ गेहूं की फसल 50 पाईप और तार खाक

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के ग्राम पंचायत पड़रिया एवं महगवां के बीच खेतों में करीब दोपहर 1 बजे गेहूं की फसल में करीब 25 से 28 एकड़ खेतों में आग लगने से चंद मिनटों मैं गेहूं फसल खाक हो गई। जो 5सौ क्विंटल गेहूं की कीमत 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। खेतों में आग लगने की ख़बर फैली तो आसपास के ग्रामीण किसान खेतों की तरफ दौड़े और अपने-अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। किसी ने हरे पत्ते की झाड़ू मारकर तो कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड करीब 1 घंटे बाद खेतों में पहुंची, तब तक किसानों का बहुत नुकसान हो गया था। बड़ी मस्कत के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को मालूम नहीं है। आग लगने से पिड़ित किसान जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृज बिहारी श्रीवास्तव, इंद्रभूषण श्रीवास्तव, जगन्नाथ कुर्मी, कमलेश गर्ग, राजकुमार कुर्मी, रघुवीर कुर्मी, धीरेंद्र कुर्मी, रुक्मिणी बाई, काशीबाई, जीतन बाई, सरोज बाई, सहित दो-तीन किसानों के करीब 50 पाइप और तार जलने से काफी नुकसान हो गया है। हाला कि आग लगने के कुछ घंटे बाद नायब तहसीलदार जगभान सिंह व पटवारी आशीष के साथ एक दल निरीक्षण करने पहुँचा जो पूरी जांच पड़ताल करते हुए किसानों को विश्वास दिलाया कि फसल नुकसान की पूरी कार्यवाही बड़े अधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा। खेतों में भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल, वारिष्ट नागरिक नरेंद्र गर्ग, प्रद्युम्न पटेल, सत्येंद्र पटेल, गेहूं में लगी आग पीड़ित किसानों को सहयोग देने के लिए समय पर उपस्थित रहे
तहसीलदार सिहोरा शशांक दुबे ने बताया कि पड़रिया एवं महगवां के बीच खेतों में आग लगी थी। अधिकारियों को पहुंचाकर जांच कराया गया है। किसानों की जो फसल खराब हुई है। उनको निमानुसार पूरा सहयोग किया जाएगा।



