जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मग्गन सिद्दीकी बने:भाजपा अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण/नगर ब्यूरो। भाजापा प्रदेश अध्यक्ष व साँसद विष्णुदत्त शर्मा ने नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर की सहमति से मग्गन सिद्दीकी को शहीद अब्दुल हमीद मंडल का अध्यक्ष घोषित किया है। गौरतलब है कि अब्दुल हमीद मंडल अध्यक्ष के निधन के बाद से ही मग्गन सिद्दीकी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में संगठन का कार्य करे थे। मग्गन सिद्दीकी की नियुक्ति पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।



