जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मंथरा जैसी कुबुद्धि से भगवान राम का त्याग: आचार्य कौशिक जी महाराज

गौमाता संरक्षण हेतु महायज्ञ में अनवरत रुद्राभिषेक

जबलपुर दर्पण। गौरीघाट स्थित कुंभ मेला मैदान में चल रही श्रीराम कथा में पुराण मनीषी आचार्य कौशिक जी महाराज ने राम वन गमन के प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा िक जिसके जीवन में मंथरा जैसी कुबुद्धि चलकर आती है ऐसे मनुष्य के हृदय रूपी अयोध्या से भगवान निकलकर चले जाते हैं। इसलिए हमें प्रयत्न करके बुरे लोगों का संग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा िक सर्प के काटने से तो एक बार में मृत्यु हो जाती है, लेकिन दुष्ट लोगों का संग करने पर पग-पग पर मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होते हैं। महाराज श्री ने कहा िक कैकेयी ने मंथरा का संग िकया, ऐसी मंथरा जिसके अंदर काम, क्रोध, लोभ, मोह भरा पड़ा था। मंथरा की संगति से ही कैकेयी को कोप भवन, राम जी से वियोग, समाज में अपकीर्ति का सामना करना पड़ा था।
राम चरित्र सिखाता है जीवन जीना महाराज श्री ने कहा िक श्री राम का चरित्र जीवन जीने की सीख देता है। भाई-भाई के संबंध की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा िक बड़ा भाई पिता और छोटा भाई पुत्र के समान होता है। इसलिए छोटे भाई को चाहिए िक बड़े भाई का आदर करे और बड़े भाई को चाहिए िक छोटे भाई को पुत्र के समान स्नेह प्रदान करे। जहाँ ऐसा होता है, वहीं रामराज्य है। वहाँ कलह नहीं होती है।

भक्ता लगा रहे परिक्रमा-पं. रामदेव शास्त्री ने बताया कि गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्री अतिरुद्र समन्वय चंडी महायज्ञ में वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा वृंदावन धाम के वैदिक आचार्य यज्ञ नारायण को अनवरत आहुतियां दें रहे हैं। वहीं दूसरी ओर श्रृद्धालुओं द्वारा यज्ञ स्थल की निरंतर परिक्रमा लगाई जा रही है। स्नान पूर्णिमा पर देश के हर कोने से श्रृद्धालुओं का आगमन हुआ। गीताधाम में वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार, रूद्री पाठ से भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक अनवरत चल रहा है, जो लगातार 21अक्टूबर तक चलेगा।
व्यास पीठ का पूजन-पंडित रामदेव शास्त्री, मुन्ना पांडे, राममूर्ति मिश्रा, अंजू भार्गव, डॉ संदीप मिश्रा,अमित अग्रवाल, राजेंद्र यादव, रामजी अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, आचार्य राममोहन, सत्यम त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, राकेश द्विवेदी, आशीष पाराशर, रामनरेश द्विवेदी, आचार्य मुकुंद शास्त्री ने किया। राम भक्ति में लीन भक्तों ने भजनों के साथ महाप्रसाद का आनंद उठाया। श्रीराम कथा में आज दोपहर 2 बजे से श्री कौशिक जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। अति रुद्र समन्वय चंडी महायज्ञ में आहुतियां, महारुद्राभिषेक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88