जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जबलपुर में आत्मीय स्वागत

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सतना से जबलपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, महापौर जगत बहादुर सिंह, शिवम तिवारी, शुभम अवस्थी, चित्रकांत शर्मा, राहुल जैन, नंद कुमार यादव, विशाल दत्त, और रिंकू रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के पश्चात मंत्री विजयवर्गीय नगर के लिए प्रस्थान कर गए। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी में उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page