खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
नियत तिथि में नहीं खुले धान खरीदी केन्द्र,व्यवस्थाएं भी नदारद

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में लगभग दो दर्जन से ज्यादा धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं, जहां किसानों से समर्थन मूल्य पर धान कि खरीदी की जानी है। बताया गया कि जिले के अधिकांश धान खरीदी केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, बनाए गए ज्यादातर धान खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाएं भी नदारद है। उपार्जन केन्द्रों में जल्द ही धान कि खरीदी शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



