मटर मंडी के सामने हुआ हादसा, स्कूटी सवार की मौत

जबलपुर दर्पण । पाटन और कटंगी बाईपास के बीच मटर मंडी के सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। महिंद्रा पिकअप गाड़ी (क्र. MP 20 ZJ 0884) ने स्कूटी (क्र. MP 20 ZP 9331) को टक्कर मारी, और लगभग 500 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई, जिससे स्कूटी सवार चालक की तत्काल मृत्यु हो गई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मटर मंडी के सामने अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, और पुलिस प्रशासन यहां वाहनों की गति नियंत्रण करने में नाकाम रहा है। कुछ समय पहले ही जिला प्रशासन ने बाईपास के पास मटर मंडी स्थापित की थी, जिसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना था। हालांकि, इस प्रकार की घटनाओं के लगातार घटित होने से जान और माल का खतरा अभी भी बना हुआ है।



