कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नल जल योजना की ठेकेदार एवं सम्बन्धित अधिकारीयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियाँ

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण। लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में 102 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत और एसडीएम निधि सिंह गोहल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। लोक जनसुनवाई मे ग्राम पंचायत पिंडरई की शिकायत सामने आयी जिसमे सरकार ने पहले हर घर नल-जल योजना का अनावरण किया था। जिसके तहत प्रदेश के हर घर में नल लगाकर पानी पहुंचाने की सफल योजना तैयार की गई थी। लेकिन ग्राम पिंडरई तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी में सरकार द्वारा संचालित योजना “नल-जल योजना” में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करके और लीपापोती करके नल-जल योजना के तहत एक टंकी के निर्माण के लिए सरकार से लगभग 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत करवा लिए। जो गांव के हित में हर घर में पानी पहुंचाने के लिए था। कि ठेकेदारों और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नल-जल योजना के तहत नई लाइन बिछाने के बजाय पुरानी जर्जर लाइनों की मरम्मत करके नल-जल योजना शुरू कर दी गई, जो कुछ ही समय में बेकार हो गई। जगह-जगह रुकावटें और टूटी हुई पाइपों के कारण समस्याएं पैदा होने लगीं। और जहां सरकार को हर घर में पानी पहुंचाना था, वहां पानी ही नहीं पहुंच रहा है। इसके साथ ही हर घर में नए कनेक्शन लगाए जाने थे, लेकिन गांव के आधे घरों में कनेक्शन देने का काम पूरा नहीं हो पाया है। हर घर में पानी मिलना तो दूर की बात है, ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। गांव में लगे ट्यूबवेल गर्मी के कारण सूख चुके हैं। हर घर नल जल योजना ग्रामीणों की राहत के लिए थी, लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों ने भ्रष्टाचार कर निर्माण कार्य में लीपापोती कर सारा पैसा हड़प लिया और काम अधूरा छोड़ दिया। जिसके कारण ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88