डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर रायसुमारी हुई तेज, लोकेश पटेरिया ने की दावेदारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अखिल भारतीय काँग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में मॉडल के रूप में लागू किये गए संगठन श्रजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में बैठकों का दौर जारी है। इसी तारतम्य में बजाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में नवागढ़ छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे ने पहुंचकर रायशुमारी की। बैठक में सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जनपद सदस्य लोकेश पटेरिया ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी करते हुए फॉर्म जमा किया। जिसके बाद सभी लोगों ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया। रायशुमारी में भी लगभग सभी लोगों ने एक मत से लोकेश पटेरिया का समर्थन किया। फॉर्म भरने से पूर्व दिया त्यागपत्र।- फॉर्म जमा करने के पूर्व ही उपस्थित लोगों के समक्ष प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को संबोधित त्यागपत्र जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार को सौंपा। पत्र में उल्लेख किया कि 2018 से आज तक लगातार ब्लॉकध्यक्ष के रूप में पूरे प्रदेश संगठन, विधायक ओमकार मरकाम, सभी सहयोगी एवं ब्लॉक के एक एक कार्यकर्ता का उनके सहयोग के लिए मैं हमेशा ऋणी रहूँगा। उन्होंने कहा मैं 7 साल ब्लॉकध्यक्ष रहा हूँ और इस पद के साथ न्याय करने और कार्यकर्ताओं और जनता की सेवा करने की पूरी कोशिश की है। लेकिन अब चूंकि मैं जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर रहा हूँ, इसीलिए नैतिकता कहती है कि पहले मुझे ब्लॉकध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए। जिससे आने वाले समय मे नए कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिल सके। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पद में रहूं या नहीं सदैव कांग्रेस में रहूंगा और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए हमेशा की तरह उपलब्ध रहूँगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद होने वाले ब्लॉकध्यक्ष के चुनाव से भी खुद को अलग करते हुए कहा ये नए कार्यकर्ताओं का अधिकार है, इसलिए अब कभी भी ब्लॉकध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

';