बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल लांजी, पीएचसी भानेगांव, आयुष्मान आरोग्य मंदिर लिंगा को उप मुख्यमंत्री ने प्रदान किया

बालाघाट जबलपुर दर्पण। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा जिला चिकित्सालय बालाघाट,सिविल अस्पताल लांजी,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानेगांव (लांजी) तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर लिंगा (लांजी) को राज्य स्तरीय भव्य समारोह में एन.क्यू.ए.एस.प्रमाणीकरण के लिये सर्टिफिकेट सह अवार्ड सोमवार को भोपाल में प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश सलोनी सिडाना, अपर मिशन संचालक एन.एच.एम.मनोज सैयाम की उपस्थिति में अवार्ड प्रदान किया गया। कलेक्टर मृणाल मीना के कुशल मागदर्शन में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं के एन.क्यू.ए.एस.प्रमाणीकरण के लिए विस्तार से निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.परेश उपलप ने बताया कि यह अवार्ड राज्य स्तर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के हाथों सिविल सर्जन डॉ.नीलय जैन,सहायक अस्पताल प्रबंधक इरफान बैग, राजाराम चक्रवृति सीपीएचसी सलाहकार, विनेद कामडे़ डीक्यूएएस, भानेगांव पीएचसी के डॉ.प्रशांत पाण्डे, राहुल खोब्रागढे़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर लिंगा से सुश्री सोनिका अगासे सामु.स्वा.अधिकारी, बीपीएम लांजी मनीष पाण्डे ने प्राप्त किए,राज्य शासन द्वारा नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दी दिए जाने वाले 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के कारण सीएमएचओ डॉ.परेश उपलप राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्तर के दल द्वारा इन संस्थाओं का एन.क्यू.ए.एस.निरीक्षण कर जिसमें राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएं गर्भावस्था एवं प्रसव देखभाल, बाल्य एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, संक्रामक रोग प्रबंधन, असंचारी रोगों की रोकथाम नियंत्रण एवं प्रबंधन, सामान्य बीमारी का उपचार एवं प्रबंधन,जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन थियेटर, डीईआईसी, एनआरसी, एस.एन.सी.यू.,आयुष्मान भारत यूनिट, टीबी यूनिट, प्रसव कक्ष, नेत्र यूनिट, ओपीडी,आईपीडी, लैब, टीबी लैब, इत्यादि का सूक्ष्म एवं विस्तार से निरीक्षण,परीक्षण किया गया था। परीक्षण उपरांत उक्त संस्थाएं स्वास्थ्य सेवाओं के उच्च स्तरीय राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सही उतरने के लिए एन.क्यू.ए.एस.सर्टिफाइड की गई थी जिनका र्सिर्टफिकेट अवार्ड वितरण समारोह सोमवार को भोपाल में आयोजित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88