अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां!

पद वनरक्षक का कार्य कर रहे बाबूगिरी का आख़िर किसका है संरक्षण प्राप्त!
डिंडोरी –—आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के वन मंडल अधिकारी सामान्य वन मंडल डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र शाहपुर में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा जारी दिशा निर्देशों की लगातार उड़ाई जा रही है धज्जियां!गौरतलब हैं कि वनपरीक्षेत्र शाहपुर में पदस्थ वनरक्षक मनोज दुबे लगभग 12 से 13 वर्षों से एक ही जगह पर अजगर की तरह कुंडली मारकर बैठे हुए हैं, गजब की बात यह है कि इनका पद वनरक्षक का होते हुए भी, यह वर्षों से बाबूगिरी का कार्य कर रहे हैं, एवं मलाई छान रहे हैं, जबकि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा दिनांक 7 मार्च 2023 को जारी आदेश के अनुसार किसी भी वनरक्षक एवं वनपाल से कार्यालयीन कार्य नहीं कराया जाए, उक्त आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए आखिर किसके संरक्षण में वनरक्षक मनोज दुबे बाबू गिरी का कार्य कर रहे हैं? सूत्रों के अनुसार वनपरिक्षेत्र शाहपुर में इनकी पदस्थापना से लेकर अभी तक लगभग दो से तीन बार इनका स्थानांतरण आदेश हुआ है, किंतु पता नहीं इसके पास ऐसी कौन सी संजीवनी बूटी है, जिसे खाकर यह व्यक्ति एक ही स्थान पर बने रहने के लिए अमर हो गया है!


