नर्मदा को समर्पित मैया अभियान, जिला कलेक्टर से हुई थी पहल की शुरुआत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मां नर्मदा जी को समर्पित मैया अभियान की शुरुआत तत्कालीन कलेक्टर से पहल की शुरुआत हुई थी, जो लगातार तीन वर्षों से निरंतर जारी है। बताया गया कि माँ नर्मदा को समर्पित मैया अभियान अंतर्गत प्रत्येक रविवार को नर्मदा नदी में साफ-सफाई की जाती है। विदित है कि प्रतिदिन सैकड़ो संख्या में श्रद्धालु डेम घाट में पूजा अर्चना एवं श्रद्धा की डूबकी लगाते हैं। मैया अभियान के साथ जय गुरुदेव सेवा संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घाट में फैले कचरे की सफाई की गई। गौरतलब है कि बाढ़ के कारण मुख्य नर्मदा घाट में फैले प्लास्टिक पन्नियों, कपड़े एवं कापू को साफ कर लगभग एक गाड़ी जंगली कचरा नर्मदा से निकाला गया। गौरतलब है कि अभियान लगभग 3 वर्षो से लगातार जारी है, इसमें सरकारी कर्मचारी ,विद्यार्थी एवं नगर के स्थानीय निवासी स्वेच्छा से प्रत्येक रविवार प्रातः 7 बजे से श्रम दान करते हैं। मैया अभियान के सभी सदस्यों ने नगर वासियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि प्रत्येक रविवार प्रातः 7 बजे स्वच्छता सेवा में शामिल होकर माँ नर्मदा को निर्मल बनाए। रविवार को मैया अभियान में डॉक्टर संतोष परस्ते आयुष विभाग, आर पी कुशवाहा नेहरू युवा केंद्र, वरिष्ठ शिक्षक शाहिद खान, देवदूत रक्तदान परिवार से भागवत यादव , यथार्थ यादव, महेंद्र उचेहरा, प्राचार्य राम विशाल मिथलेश, विद्यार्थी माही बोरोतिया, ओमवीर जाट, आशीष तिवारी सहित अन्य लोगों ने नर्मदा सेवा में योगदान देकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प दोहराया।
