इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में लापरवाही

सिवनी जबलपुर दर्पण । इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, सिवनी में लापरवाही का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सेन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, किंतु उन्हें आवश्यक उपचार नहीं मिल सका।जानकारी के अनुसार, चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 6 में जाने पर उन्हें 20 नंबर कक्ष में भेजा गया। वहीं 20 नंबर कक्ष के चिकित्सक ने पुनः उन्हें कक्ष क्रमांक 6 में लौटने की सलाह दी। इस तरह मरीज को इधर-उधर भटकाया गया लेकिन इलाज नहीं किया गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पत्रकारों के साथ अस्पताल में ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो आम मरीजों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। बड़ी बात यह है कि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आने के बावजूद उच्च अधिकारी मौन बने हुए हैं।जनता का सवाल है कि आम लोगों की पीड़ा और लापरवाही से किसी हादसे की स्थिति में आखिर जिम्मेदारी तय कौन करेगा।



