तिलौरा मे अस्पताल भर्ष्टाचार की भेट चढ़ा,

मैहर जबलपुर दर्पण । ग्राम पंचायत तिलौरा अंतर्गत बन रहे अस्पताल मे भारी अनियमित्ता देखने को मिल रही है जोड़ाई मे यूज ईट की साइज व कवालिटी घटिया साथ ही जोड़ाई की गई दीवाल मे रेता और सीमेंट की मात्रा नियमानुसार नही दीवाल मे लगाई गई रेता सीमेंट को हाथ लगाते ही झरने लगता है जैसे मानो 15 एक का मसाला बनाकर दीवाल जोड़ी गई हो साथ ही पिलर की राड भी अजीब साइज दिख रही है मौके पर कोई भी जिम्मेदार कुछ भी जानकारी देने वाला नही केवल लेबर मिस्त्री के सहारे पुरा तिलौरा अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, साथ पूर्व सरपंच द्वारा बताया गया की जिस स्थान पर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है व्हा पहले आगनवाड़ी केंद्र बना था जो जर्जर होने के कारण आगनवाड़ी भावन को गीता दिया गया और दूसरा न्या आगनवाड़ी बनाना था लेकिन अस्पताल की अनुमति मिल गई और आगनवाड़ी केंद्र की स्थान पर अस्पताल का निर्माण चालू हो गया लेकिन सवाल यह उठ रहा है की जो आगनवाड़ी केंद्र का मालवा व समग्री खिड़की व दवाजे जो रखे गये थे उसको कौन खा गया कोई जबाब देने वाला नही उप सरपंच के बताये अनुसार आगनवाड़ी केंद्र के संबंध मे लिखित शिकायत जनपद पंचायत मैहर मे की गई लेकिन कोई जाँच व कार्यवाही अभी तक नही हुई शिकायत शायद ठंडे बसते मे डाल दिया गया अब न तो कोई अस्पताल निर्माण गुड़वत्ता की जाँच करने वाला कोई है और न ही आगनवाड़ी केंद्र की समग्री की जाँच करने वाला कोई है शायद सभी मामलो मे मिली भगत से सब शून्य है।



