बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर

सीधी जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 सीधी-सिंगरौली में उपनी गांव में तेज रफ्तार दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों को गंभीर चोट लगी जिन्हें जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। दरअसल पूरा मामला जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम उपनी का हैए जहां सीधी-सिंगरौली मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गए, जिसकी वजह से हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोंट लगी जिन्हें
जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस से भर्ती कराया गया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के द्वारा एंबुलेंस वाहन को हादसे की सूचना दी गई और सभी घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल चौकी पुलिस के द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना की जा रही है और आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है।



