सीधी दर्पण

पटवारी पर नामांतरण के लिए पांच हजार रिश्वत मांगने का लगा बड़ा आरोप

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के चुरहट तहसील में एक पटवारी पर रिश्वत मांगने का बड़ा आरोप लगा है। पुतरिहा गांव के किसान छोटेलाल पटेल उम्र 65 वर्ष ने उकरहा गांव के पटवारी आकाश सिंह पर 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उन्होंने कलेक्टर से मामले की शिकायत की है।

किसान का कहना है कि पहले ही दिए एक हजार रुपए

किसान छोटेलाल पटेल ने बताया कि आठ महीने पहले जमीन खरीदी थी। नामांतरण के लिए मैंने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए। नामांतरण का आदेश भी पारित हो चुका है। हमने पटवारी को पहले ही एक हजार रुपए दे दिए हैं। पटवारी आकाश सिंह अब चार हजार रुपए और मांग रहा है। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। इसलिए पटवारी द्वारा ने नामांतरण का काम रोक दिया गया है।

 पटवारी का कहना है कि राजस्व का मामला, कोई टिप्पणी नहीं कर सकते,

वहीं मामले में जब पटवारी आकाश सिंह से बात की गई तब उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको कुछ भी बयान नहीं दे, सकता यह राजस्व का मामला है।

कलेक्टर ने जांच का दिया आश्वासन,

शुक्रवार को छोटेलाल पटेल ने जिला कलेक्टर स्वारोचिष सोमवंशी से मिलकर लिखित शिकायत की। कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

आखिरकार रिश्वतखोर कर्मचारियों पर क्यों नहीं होती कार्यवाही

राजस्व विभाग में इस प्रकार के कई मामले सामने आए हैं लेकिन ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण आए दिन किसानों एवं गरीब पीड़ित परिवार से हजारों रुपए रिश्वत लेते हैं और गरीब एवं पीड़ित परिवार का कार्य भी नहीं किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88