छतरपुर दर्पण

मध्यप्रदेश में श्री भगवान कृष्ण के भ्रमण क्षेत्रों को तीर्थ स्थल बनाएं जाऐंगे

राजेंद्र त्रिवेदी छतरपुर । मध्यप्रदेश में आगामी तीन वर्षों में एक लाख कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी बुन्देलखण्ड की धरती कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा की धरती को पीछे छोड़ेगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर मटकी फोड़ी मुख्यमंत्री ने छतरपुर के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सालय, कन्या विवाह घर, बगौता में बड़ी गौशाला खोलने की घोषणा की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण का जो महत्व मथुरा और वृन्दावन में है वैसा ही महत्व उज्जैन और चंदेरी का भी होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि भगवान कृष्ण ने मध्यप्रदेश में जो लीलाएं की हैं, जहां जहां भ्रमण किया है ऐंसे स्थलों को चिन्हित करने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित क्षेत्रों को तीर्थस्थल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी भगवान कृष्ण की लीलाओं से संबंधित स्थलों को चिन्हित कर शासन और प्रशासन के संज्ञान में लाएं। भगवान श्री कृष्ण से संबंधित स्थलों का विकास किया जाएगा और ऐसे स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिला मुख्यालय के मेला ग्राउंड में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण की लीलाओं को देखते हैं तो समझ आता है कि भगवान राम उत्तर से दक्षिण गए और भगवान कृष्ण पूरब से पश्चिम आए। उन्होंने कहा है कि देश को समझना है तो राम और कृष्ण की लीलाओं को समझ लें। पूरे देश की संस्कृति समझ आ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण में कई समानताएं हैं। दोनों ने हर वर्ग की लड़ाई लड़ी दोनों अपने घर और परिवार को एक तरफ रखकर समाज का चिन्तन करते हुए, समाज के अंदर सुव्यवस्था स्थापित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती पुरुषार्थ और पराकृम की धरती है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड की वीरता को हम आज भी याद करते हैं। उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती ने बड़ी वीरता के साथ रह सत्ता से चुनौती ली है। यह वीरों की धरती है, यह गौरवशाली अतीत वाली धरती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खजुराहो यूनेस्को की सबसे बड़ी धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य बुन्देलखण्ड की धरती को समृद्ध करना है, बुन्देलखण्ड की धरती हीरा की धरती है यहां की भूमि हीरा उगलती है किसानों की जिन्दगी को बेहतर बनाना है, बुन्देलखण्ड से पलायन रोकना है और युवाओं को काम देना है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड के लोगों की जिन्दगी को सुधारने के लिए नदी जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है जिसके सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान से बुन्देलखण्ड में पानी की व्यवस्था होगी। बुन्देलखण्ड की धरती फसल के उत्पादन में पंजाब और हरियाणा की धरती को पीछे छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आगामी तीन वर्षों में लगभग एक लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेगी जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पशुपालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में डॉ भीमराब अम्बेडकर कामधेनू योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को पशुपालन के लिए लगभग 10 लाख रुपए का अनुदान मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह में छतरपुर में चिकित्सालय निर्माण, कन्या विवाह घर, बगौता में बड़ी गौशाला खोलने की घोषणा की।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह गौरव का दिन है, आज मुख्यमंत्री जिस प्रकार हर एक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं पूरा प्रदेश देख रहा है।
धार्मिक क्षेत्र में भी काम पूरे प्रदेश में किया जा रहा है साथ ही प्रदेश में कम समय में कृष्ण पथ और राम पथ बनने जा रहा है। प्रदेश में ओंकारेश्वर लोक, महाकाल लोक, अमरकंटक लोक एवं ओरछा लोक भी बनने जा रहा है। समारोह का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुम्बई और बनारस के कलाकारों द्वारा बरसाने की होली, राधा कृष्ण नृत्य और गंगा आरती की प्रस्तुती दी गई एवं एलईडी के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की थ्रीडी फिल्म के मध्यम से प्रस्तुती दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़ी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव ने भी संबोधित किया।समारोह में विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, विधायक राजनगर अरविन्द पटेरिया, पूर्व मंत्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योती चौरसिया, अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी बैंक करुणेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी, पूर्व विधायक जुझार सिंह बुन्देला, जगदीश यादव, चन्द्रभान सिंह गौतम, कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक सागर रैंज श्रीमती हिमानी खन्ना, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।समाचार – उप संचालक गुलाब सिंह मर्सकोले, सागर संभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88