बालाघाट दर्पण

सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने के निर्देश

बालाघाट जबलपुर दर्पण । कलेक्टर मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने 05 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शंकर घाट, जागपुर घाट एवं गायखुरी घाट में की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी, सीएसपी वैशाली करहालिया, मुख्य नगर पालिका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सभी विसर्जन स्थल पर फ्लेश लाईट लगाने और होमगार्ड के जवानों को बोट व तैराकों के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिये गये। बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शंकर घाट पर छोटे पुल से पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। अपर कलेक्टर धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी, सीएसपी सुश्री वैशाली एवं नगरपालिका सीएमओ ने देवटोला एवं ढीमरटोला में प्रतिमा विसर्जन के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88