सुमित्रा वाल्मीकि के राज्यसभा सासंद बनने से कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि साँसद राकेश सिंह से भेंट करने उनके सिविल लाइन स्थित निवास पहुँची जहाँ उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि बहिन सुमित्रा वाल्मीकि को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है उनका राज्य सभा में जाने से जबलपुर का गौरव बढ़ा है। राज्यसभा साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा मैं केंद्रीय एवँ प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग से एक महिला को देश के उच्च सदन में भेजकर गौरव देने का कार्य किया है। श्रीमती वाल्मीकि ने साँसद श्री सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर भी उपस्थित रहे।



