जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षको में अत्यधिक रोष

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा विभाग के “भर्ती नियम 2004 का निरसन (समाप्त) कर शिक्षकों का शासकीय संवर्ग में संविलियन करने हेतु मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों और तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की सहमति के बाद भी आज दिनांक तक कार्यवाही वित्त विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित है जबकि शासन के संज्ञान में यह बात है कि शासकीय संवर्ग में संविलियन करने पर किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय भार शासन पर नहीं आएगा बावजूद इसके संविलियन की कार्यवाही नही की जा रही है इसलिए विरोध स्वरुप अभियंता दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षक हड़ताल पर रहें। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के सभी शासकीय पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में पदस्थ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवम गेट जैसी संवैधानिक संस्थाओं से चयनित शिक्षक गणों के साथ ही कलानीकेतन पॉलीटेक्निक कालेज जबलपुर एवम महिला पॉलीटेक्निक कालेज के शिक्षकों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल कलानीकेतन पॉलीटेक्निक कालेज के प्रांगण में दिनांक 15.09.2023 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, 7 दिवस के अन्दर यदि मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा अनुसार उक्त प्रकरण कैबिनेट के समक्ष अनुमोदनार्थ प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो विवश होकर संघ के सदस्य राजधानी में प्रदर्शन और अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, महाविद्यालय के 2004 भर्ती नियम के अंतर्गत नियुक्त व्याख्याताओं द्वारा आहूत सांकेतिक हड़ताल के समर्थन का निश्चय कलानिकेतन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जबलपुर के विभागाध्यक्षों, व्याख्याताओ एवं अन्य संघ म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा किया गया है। विभागाध्यक्ष फोरम के संयोजक डॉ. राजीव जैन के अनुसार शिक्षिकीय संवर्ग के स्वशासी होने से उच्च पदों के लिए फीडिंग कैडर समाप्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88