सुपर 100 योजना में सांदीपनि विद्यालय के 03 विद्यार्थियों का चयन

बालाघाट जबलपुर दर्पण । प्रदेश में प्रतिभाशाली बच्चों को श्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश की कोचिंग के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुपर 100 योजना संचालित की जा रही हैं। इस योजना में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाता है। चयनित बच्चों को निःशुल्क छात्रावास सुविधा, आधुनिक प्रयोगशाला, स्मार्ट एवं वर्चुअल क्लासेंस और बच्चों को कैरियर काउंसलर की बेहतर व्यवस्था रहती है।
सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी प्राचार्य हुमराज पटले ने बताया कि इस योजना अंतर्गत विद्यालय से 03 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का चयन किया गया है, जिसमें कुशल पचैरी पिता रोहित पचैरी, कु. त्रिशा डहरवाल पिता झनकारसिंह डहरवाल एवं कु. पलक सेवईवार पिता खेमराज सेवईवार शामिल है। इन चयनित बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल और शासकीय मल्हार आश्रम उ.मा.वि.इंदौर में निःशुल्क कोचिंग के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करा रहा हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अनेक बच्चों को देश के चयनित इंजिनियरिंग, मेडिकल, लॉ और मैनेजमेंट से जुड़े कॉलेजों में प्रवेश मिला है। इन विद्यार्थियों को समस्त विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाऍ प्रेषित की गई है।



