सतना दर्पण

घर के स्टोर रूम में मिला 11 फीट लंबा अजगर

सतना जबलपुर दर्पण । उचेहरा जनपद के देवगुना गांव में मंगलवार को एक घर के स्टोर रूम में 11 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। घर की महिलाओं ने अजगर को देखकर मचाया शोरदेवगुना निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा के घर की महिलाएं रोज की तरह सफाई कर रही थीं। जब उन्होंने स्टोर रूम में रखा ड्रम हटाया, तो अचानक पीछे से विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर देखते ही महिलाओं की चीख निकल गई और पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।लकड़ी में जा छिपा अजगर हंगामा बढ़ता देख अजगर रेंगते हुए कमरे के कोने में रखी लकड़ियों के बीच जा छिपा। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। नागौद रेंजर पूर्वी सिंह के निर्देश पर सर्पमित्र शंखधर तिवारी और फॉरेस्ट गार्ड अजय सिंह की टीम मौके पर पहुंची।डेढ़ घंटे की मशक्कत में पकड़ा गया अजगर सर्पमित्र शंखधर तिवारी ने बताया कि अजगर करीब 11 फीट लंबा और काफी भारी था। यह किसी छोटे जानवर जैसे बकरी या कुत्ते को भी निगल सकता था। टीम ने सावधानीपूर्वक डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। उसकी हालत सामान्य पाई गई और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सौभाग्य से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88