चाकूबाजी की वारदात — घायल युवक की हालत गंभीर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कटनी जबलपुर दर्पण । रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में हुई चाकूबाजी की वारदात ने एक बार फिर कटनी पुलिस की लचर कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मुहास निवासी राहुल बर्मन का किसी मामूली विवाद को लेकर कटनी निवासी राजू ठाकुर और उसके साथियों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने राहुल के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में राहुल को पहले रीठी अस्पताल और बाद में कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिले में अपराध और दबंगई की घटनाएँ अब आम हो गई हैं। गांव-गांव में शराब, जुआ, मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाएँ रोज घट रही हैं, जबकि पुलिस केवल “जांच जारी है” का रटा-रटाया जवाब देकर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है।



